10 डकैतों ने लूट के बाद
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/10_27.html
राजधानी लखनऊ में हथियारों से लैस 10 बदमाशों ने एक घर में घुसकर जमकर लूटपाट की और एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया.
घटना राजधानी के पारा इलाके की है. जहां सोमवार रात को 10 बदमाश एक घर में घुसे और लूटपाट शुरू कर दी. ज्यादा पैसे और गहने न मिलने के बाद डकैतों ने घर के मालिक को मारा-पीटा और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की. इसके बाद उनकी 11 साल की नाबालिग बेटी को उठाकर पास के ही एक बगीचे में ले गए, जहां उसके साथ सभी ने बारी-बारी से गैंगरेप किया.
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में लड़की को ट्यूबवेल के पास से बरामद किया. फ़िलहाल गंभीर हालत में लड़की को सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है.
पिता की तहरीर पर पुलिस ने रेप, डकैती और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है.
पीड़िता के पिता ने बताया कि रात करीब 12 बजे कुछ लोगों ने दरवाजा खटखटाया. बदमाशों ने कहा कि गांव में चोर घुसे हैं उन्हें पकड़ना है. शक होने पर जब पिता ने दरवाजा नहीं खोला तो डकैतों ने दरवाजा तोड़ दिया. इसके बाद उन्होंने पिता को बंधक बना लिया.