aajtaktimes

राहुल ने PM मोदी पर साधा निशाना रोड शो के बाद एक बार फिर

लखीमपुर-खीरी: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी में प्रमुख मार्गों पर अपना रोड शो निकालने के बाद आयोजित सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनकी आलोचना की।
पीएम मोदी पर साधा निशाना
गांधी ने कहा कि मोदी केवल 15 लोगों के प्रधानमंत्री नहीं है बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री है और उन्हें गरीबों, किसानों, बेरोजगारों और छोटे व्यापारियों की ओर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने किसान यात्रा का लक्ष्य बताते हुए कहा कि किसानों का कर्जा माफ हो, बिजली बिल हाफ हो और गरीबों को दाल और सब्जी सही दामों मे मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बड़े उद्योगपतियों की मदद करने के खिलाफ नहीं है लेकिन यदि आप सिर्फ उन्हीं की मदद करेंगे तो पार्टी इसके खिलाफ है।

रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने शहर के मां संकटा देवी मन्दिर पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा अम्बेडकर पार्क मे बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।  इसके बाद गांधी रोड शो करते हुए मितौली पहुंचे। उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के हाथी ने किसानों की फसल को नष्ट कर दिया है तथा वर्तमान सपा सरकार की साइकिल पंचर हो जाने से प्रदेश के विकास की गति ठप सी हो गई है जबकि मोदी सरकार ने देश की जनता को गुमराह करने का काम किया।

गांधी ने कहा कि देश में गरीब और किसानों की हालत आज भी दयनीय बनी हुई है। जनधन जैसी योजनाओं के अंतर्गत खुलवाए गए खातों में आज भी एक रुपया मोदी सरकार द्वारा नहीं डाला गया है। ऐसे में 15 लाख रूपया सोचना दिन में सपने देखने जैसा है। उन्होंने केन्द्र सरकार के सामने अपनी पुरानी तीन मांगो कर्जा माफ, बिजली हाफ और किसान को फसल का सही दाम दिलाने की मांग की। गांधी ने किसानों से वादा किया कि अगर कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई तो इन तीनों मांगों को पूरा करना कांग्रेस की प्राथमिकता होगी। इसके बाद गांधी ने मोहम्मदी के रामलीला मैदान मे आयोजित जनसभा में कहा कि हाथी और साइकिल का रिमोट नरेन्द्र मोदी के पास है। दोनों नें 27 साल तक यूपी को लूटा है। इनसे कांग्रेस ही संघर्ष करेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है।
सपा सरकार पर कसा तंज
गांधी ने सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में पहले तो भ्रष्ट मंत्री हटाए जाते है और फिर चार दिन के अन्दर उन्हें शामिल कर लिया जाता है। पिछले 27 साल तक भ्रष्टाचार करने वाली पार्टियों से अब कांग्रेस ही लडेगी। इस बार संघ मोहम्मदी के बैनर तले अधिवक्ताओं नें अदलत के बाहर मोहम्मदी में किसान रैली को सम्बोधित करने पहुंचे राहुल गांधी के काफिले को रोक लिया तथा मोहम्मदी को जिला बनाने की मांग करते हुए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इस पर राहुल गांधी नें मोहम्मदी के अधिवक्ताओं व आम जनता से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मोहम्मदी को जिला बनाने वादा भी किया।

Related

UP 6489222466549960124

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item