aajtaktimes

जायसवाल समाज का एक दिवसीय भव्य कार्यक्रम 11 सित. को

जौनपुर। जायसवाल समाज के प्रमुख लोगों की बैठक जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल की अध्यक्षता में मैहर मंदिर पर सम्पन्न हुई जहां प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सूर्य प्रकाश जायसवाल ने कहा कि जौनपुर में पहली बार प्रदेश कार्यसमिति का कार्यक्रम आगामी 11 सितम्बर को होने जा रही है। उक्त अवसर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव सहित आगामी चुनाव में समाज के अधिकाधिक प्रत्याशी बनाने पर चर्चा होगी। उस दौरान मेरठ, गाजियाबाद, झांसी, कानपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी व सदस्य भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सुनील जायसवाल को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। इसी क्रम में सुनील जायसवाल को अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर लोगों ने बधाई दिया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुरेन्द्र जायसवाल ने किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश जायसवाल, अजयनाथ जायसवाल, सन्तोष गुप्ता, धु्रव जायसवाल, पवन जायसवाल, राधेरमण, राकेश जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 6805219226824336779

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item