सूचना विभाग के चालक को मातृशोक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_1.html
जौनपुर। सूचना विभाग के वाहन चालक लल्लन यादव की माता केशरी देवी 80 वर्ष का जनपद बलिया के बड़की बेलहरी में स्थित उनके पैतृक आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। स्व. केसरी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनके आत्मा की शान्ति के लिये सूचना विभाग में दो मिनट का मौन रखा गया जहां ईश्वर से इस दुःख को सहन करने के लिये प्रार्थना किया गया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, मंत्री सीबी सिंह, कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, पत्रकार मो. अब्बास, सूचना विभाग के केके त्रिपाठी, कंचन सिंह, निगार फात्मा, अवनीश यादव, सुमित सिंह, लाल बहादुर, हरी लाल गौतम के अलावा तमाम स्टाफकर्मी, पत्रकार, सम्बन्धित उपस्थित रहे।

