aajtaktimes

केन्द्रीय श्रम संगठन के हड़ताल को राज्यकर्मियों ने दिया समर्थन

जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव एवं मंत्री सीबी सिंह ने संयुक्त विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि आंगनवाड़ी कर्मचारियों की 2 सितम्बर से घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं कर्मचारी व श्रमिक विरोधी केन्द्र सरकार की नीतियों के विरूद्ध मांगों की पूर्ति के लिये केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के आगामी 2 सितम्बर को घोषित एक दिवसीय हड़ताल का राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा समर्थन किया गया है। संगठन के समस्त सम्बद्ध घटक संघ 2 सितम्बर को पूर्ण कार्य बहिष्कार करके हड़ताल के समर्थन में कलेक्टेªट में आयोजित सभा में पूर्वान्ह 11 बजे भाग लेकर मांगों के समर्थन में अपना योगदान प्रदान करें। इसके साथ ही हड़ताल के पूर्व एक सितम्बर को जनजागरण के लिये आयोजित मोटरसाइकिल जुलूस में सायं 4 बजे जौनपुर जक्शन (भण्डारी) रेलवे स्टेशन के सामने अपनी मोटरसाइकिल के साथ समय से पहुंचकर कार्यक्रम सफल बनायें। पदाधिकारीद्वय समस्त तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से अपील किया कि उक्त कार्यक्रम में शत-प्रतिशत उपस्थित हो।

Related

UP 5406943812703891382

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item