दो लाख में बिका शेरा,13 सितम्बर को होगा कुर्बान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/13.html
मोहम्मद सोहराब
जौनपुर । चौकिये मत शेरा कोई इंसान नहीं बल्कि एक बकरा है जो दो लाख में बिका है । शेरा ईदुल अज़हा के मौके पर अपनी कुर्बानी देगा । ये कोई मामूली बकरा नहीं है । ये बकरा घास नहीं खाता है बल्कि ये बकरा बिस्किट और मेवा के साथ साथ फल बहुत चाव से खाता है ।
खालिसपुर निवासी अफसर हुसैन अनमोल ने शेरा को मुम्बई से खरीदा है । अफसर ने जैसे ही मुम्बई की बकरा मंडी में शेरा को देखा तो उन्होंने उसकी कीमत लगाना शुरू कर दी । दो लाख में इसको खरीदकर अफसर ने ट्रेन से बुक करा कर इसे जौनपुर लाये है । जैसे ही इस बकरे के आने की खबर लोगो ने सुनी तो देखने वालों की भीड़ उमड़ने लगी है । अफसर ने बताया कि अल्लाह की राह में ईदुल अज़हा के मौके पर इसकी कुर्बानी दी जायेगी ।