भाजपा की रणनीति पर पलीता लगा देगा मुस्लिमो को नज़रअंदाज़ करने का मुद्दा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_322.html
जौनपुर । उत्तरप्रदेश का विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में एक छोटी सी गलती किसी भी पार्टी को सूबे की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा सकती है, लेकिन अभी भी भाजपा मुस्लिमो को नज़र अंदाज़ करने में लगी है । ऐसे में अगर समय रहते हुए भाजपा ने इस और ध्यान नहीं दिया तो पार्टी को विधानसभा चुनाव में काफी नुक्सान का सामना करना पड़ेगा ।
मिशन 2017 फतह करने में जुटी भारतीय जनता पार्टी के मुस्लिम लीडर्स इस चुनाव में अपनी मज़बूत दावेदारी चाहते है । भाजपा के मुस्लिम लीडर्स विशेष रूप से शिया समाज से ताअल्लुक़ रखने वाले नेता मुस्लिम बाहुल्य सीट से अपनी मज़बूत दावेदारी कर रहे है ऐसे में अगर इन लोगो को अगर पार्टी प्रत्याशी नहीं बनाती है तो इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा ।
बात अगर जौनपुर सदर विधानसभा की किया जाये तो इस सीट पर लगभग 40 हज़ार शिया मतदाता है जो की निर्णायक भूमिका अदा करते है । इस चुनाव में शिया समाज के लोग भाजपा से अपने समाज का प्रत्याशी चाहते है । इस बाबत शिया धर्म के वरिष्ठ धर्मगुरुओ ने भाजपा हाई कमान से भी मुलाकात की है । आपको बता दे की जौनपुर सदर विधानसभा से पूर्वांचल के ताकतवर तेज़तर्रार युवा नेता अल्लन सैय्यद मज़बूती से भाजपा के टिकट की दावेदारी कर रहे है । अल्लन सैय्यद जौनपुर ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल में शिया समाज का प्रतिनिधित्व करते है । जानकारों का मानना है कि अल्लन पर भाजपा अगर अपना दांव खेलती है तो सदर सीट से पार्टी की विजय की राह आसान हो जायेगी । वही अल्लन को टिकट मिलने से पूर्वांचल में भाजपा शिया बाहुल्य सीटो पर आसानी से विजय पताका फहरा सकती है ।