aajtaktimes

स्टे के बावजूद हो रहा निर्माण

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना सफदरगंज पुलिस न तो न्यायालय का और न ही राजस्व
अधिकारियों का आदेश मानती है। उसके लिये सिर्फ सुविधा शुल्क है। सुविधा
शुल्क दो और मनचाहा काम करो। यह नजारा रोजाना थाना परिसर में देखा जा
सकता है। ताजा मामला थाना सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनपुर का है।
यहॉ के निवासी अब्दुल हसन का लगभग दो वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो गया था।
जिसके बाद पुश्तैनी जमीन के बटवारे को लेकर उनके पुत्रो कलाम मो. आदि का
अपने रिश्तेदार मोहम्मद हनीफ आदि से विवाद चल रहा था। गाटा सं. 1178,
1179 व 1217 के बटवारे को लेकर कलाम मो. आदि ने 14/07/2016 को उप
जिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर के न्यायालय मे  वाद दायर किया था। जिसका मुकदमा
न्यायालय मे चल रहा है उक्त भूमि पर एसडीएम सिरौलीगौसपुर ने यथास्थित
बनाये रखने का आदेश सफदरगंज पुलिस को दिया था। लेकिन विपक्षी मेहदी हसन
ने उक्त जमीन पर सफदरगंज पुलिस की मिली भगत से निमार्ण कार्य शुरू करा
दिया। जमीन पर निर्माण कार्य की जानकारी होने पर कलाम मो. ने पुलिस को
जानकारी दी लेकिन सफदरगंज पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की। स्थानीय पुलिस
दारा कोई कार्यवाही नहीं करने से निराश कलाम मो. ने गत् दिनों पुलिस
अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर उपजिलाधिकारी के उक्त भूमि पर यथास्थित
बनाये रखने के आदेश के बावजूद कराये जा रहे अवैध निमार्ण कार्य को रूकाने
की गुहार लगायी थी।


Related

UP 2678962651005333706

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item