aajtaktimes

सी एम अखिलेश ने IPS अफसरों को लिया अड़े हाथ,सुनाई खरी खोटी

लखनऊ । अखिलेश यादव ने बुधवार काे प्रदेश भर के आईपीएस अफसरों की मीटिंग ली। इस दौरान उन्‍होंने सभी को जमकर खरी-खोटी सुनाई। सीएम बनने के बाद यूपी के लॉ एंड ऑर्डर और डेवलपमेंट के मुद्दे पर पिछले 4 साल में चौथी बार हुई इस मीटिंग के दौरान अखिलेश ने कहा, ‘पुलिस को अच्छा काम नहीं करना था तो वर्दी क्यों पहनी? बहुत मौके दिए गए, अब रिजल्ट देने का टाइम है।’ उन्‍होंने अफसरों को समझाते हुए कहा, ‘कानून-व्यवस्था के बारे में परसेप्शन ठीक करिए। अफसरों को इतने मौके कोई सीएम नहीं देता। मुझे सब पता है, कहां-क्या चल रहा है। महिलाओं, बेटियों के खिलाफ अपराध रोकना होगा। विकास और कानून-व्यवस्था एक दूसरे से जुड़े मुद्दे हैं।’ भ्रष्‍ट पुलिसवालों पर होगी सख्‍ती…
– कानून-व्यवस्था पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
– महिलाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस व्यवस्था है। कोई कम्युनल झगड़ा ना हो। यह देखना होगा।
– इसकी जिम्मेदारी एसपी और डीएम सबकी होगी। अधिकारियों को मौके पर जाना होगा।
– उन्‍होंने कहा कि‍ 2 बड़ी चीजें होंगी। एक तो एफआईआर और दूसरा पुलिस का व्यवहार।
– इन दोनों में डायल 100 के बाद संबंधित शिकायतें नहीं मिलेंगी।
– मीटि‍ंग में अखि‍लेश ने डायल 100 के रिस्‍पांस टाइम को बढ़ाने पर भी जोर दिया।
त्योहार आने वाले हैं। कानून-व्यवस्था पर काम करना होगा ताकि सरकार पर कोई सवाल ना खड़े हों।
– कानून-व्यवस्था में कोई ढील नहीं दी जाएगी। भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर और सख्ती होगी।
– अफसर अनुभव और सूझबूझ के साथ काम करें। चुनाव आने वाला है, कोई घटना न हो इसलिए अफसरों को मौके पर पहुंचना होगा।
– लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस पर काम होगा।
मायावती पर किया कमेंट?
– मीटिंग के दौरान इशारों-इशारों में अखिलेश ने मायावती पर भी कमेंट कर दिया।
– उन्‍हाेंने पुलिस अफसरों से कहा कि अगर आप अपने सीएम के यहां जूते-चप्पल उतारकर और उनके सामने खड़े होकर जवाब देना चाहते हैं तो अलग बात है।
– अगर ये सब पसंद नहीं है तो मेरे हिसाब से काम करेंं। मुझ जैसा सीएम अब तक न आप लोगों को मिला है, न ही मिलेगा।
एक के बाद एक हो रही घटनाओं पर जताई नाराजगी
– अखिलेश ने मीटि‍ंग में सभी अफसरों के पेंच कसते हुए कहा कि प्रदेेश में लगातार क्राइम होने से सरकार की इमेज खराब हो रही है।
– आम जनता भी परेशान है। इसके लिए लापरवाह अफसर सीधे तौर पर जिम्‍मेदार हैं।


Related

UP 6228212151239383174

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item