15 सूत्रीय मांगों को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार के विभागों ने दिया सामूहिक धरना
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/15.html
जौनपुर। केन्द्रीय श्रमिक संगठनों, औद्योगिक फेडरेशनों, राज्य व केन्द्रीय कर्मचारी संगठनों के संयुक्त आह्वान पर जनपद में देशव्यापी हड़ताल पूर्णतया सफल रही। सरकार की जन विरोधी व मजदूर कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 15 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जनपद के बैंक, बीमा, पोस्ट आफिस, भारत संचार निगम, रोडवेज, बिजली सहित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, दवा प्रतिनिधि, यूपीएमएसआरए, राज्य कर्मचारी महासंघ आंगनवाड़ी संगठन के सदस्यों ने अपने कामों से विरत रहकर कलेक्टेªट में आयोजित धरने में भाग लेकर सरकार की नीतियों की भर्त्सना किया। इस मौके पर वक्ताओं ने केन्द्र व राज्य सरकार को आगाह किया कि यदि सरकार समय रहते उचित कदम नहीं उठाती है तो खामियाजा भुगतना पडे़गा। इस अवसर पर सीबी सिंह, विजय लक्ष्मी शर्मा, राजबली यादव, संजय यादव, कुशम सिंह, अल्का श्रीवास्तव, हेमेन्द्र श्रीवास्तव, अशोक कुमार, विजय श्रीवास्तव, राजेन्द्र यादव, कल्लू जी, सुनीता यादव, बसन्त लाल, अशोक पाण्डेय, इन्द्रजीत पाल, जयलाल सरोज, जगदीश चन्द्र अस्थाना, सरिता यादव आदि रहे। सभा की अध्यक्षता छः सदस्यीय अध्यक्ष मण्डल एवं संचालन यूपीएमएसआरए के नीरज श्रीवास्तव ने किया। मण्डल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, बैंकों के एसएन जायसवाल, लोनिवि के प्रेमधर उपाध्याय, महासंघ के प्रदीप सिंह, आंगनवाड़ी महासंघ की अध्यक्ष सरिता सिंह रहीं।
