aajtaktimes

15 सितम्बर से भूख हड़ताल करेगा मृतक आश्रित संघ

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने प्राथमिक शिक्षक संघ द्वाराआयोजित शिक्षा उन्नयन एवं सम्मेलन गोष्ठी में मौजूद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी एवं कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष सुशील पाण्डेय को पत्रक सौंपा। मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों से अवगत कराते हुये समर्थन की अपील किया जिस पर पदाधिकारीद्वय ने पूरी लड़ाई में साथ देने का वादा किया। जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में मिलने वाले प्रतिनिधिमण्डल में कुमैल हैदर, प्रशांत कुमार, मो. फरहान, दीप नारायण आदि सम्बन्धित शामिल रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने 15 सितम्बर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी देते हुये शिक्षकों से समर्थन की अपील किया।

Related

UP 4691088903718768000

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item