aajtaktimes

जेसी सप्ताह के तीसरे दिन स्लो साइकिल रेस आयोजित

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर द्वारा नगर पालिका के मैदान में स्लो साइकिल रेस का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि घनश्याम यादव यातायात निरीक्षक रहे। रेस में बालिकाओं में समृद्धि साहू प्रथम व तपस्या गुप्ता द्वितीय रहीं तथा बालकों में इरफान मंसूरी प्रथम, अवधेश कुमार द्वितीय एवं मो. शीबू तृतीय रहे। इस मौके पर पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि आज जेसी वीक का तीसरा दिन जेन्डर इक्वालिटी डे था, इसलिये इस प्रतियोगिता के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लेकर एक समान होने का परिचय दिया। अध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी ने कहा कि स्लो साइकिल रेस का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन करना, सेफ सिटी व सेफ चलने की अपील किया। सप्ताह चेयरमैन एचजीएफ जेसी ई. हसन अब्बास व सर्वेश जायसवाल ने कहा कि जेसी सप्ताह के अंतर्गत हर वर्ष यह कार्यक्रम किया जाता है और आगे भी होता रहेगा। मण्डलाधिकारी केके जायसवाल ने सभी को ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया तो पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, राकेश जायसवाल ने कहा कि हम धीरे चलकर ही ट्रैफिक नियमों का पालन कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन सचिव आलोक सेठ ने किया। इस अवसर पर संयोजक गणेश साहू सहित अभिताष, धर्मेन्द्र, आशुतोष, मनीष, संजय गुप्ता, प्रदीप, राजकुमार, विशाल, दीपक, राजेन्द्र, अजयनाथ, सलमान शेख, नीरज कुमार के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे

Related

UP 4428924416759185729

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item