251 पौधे लगाने का लिया गया संकल्प हुआ पूर्ण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/251.html
जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के भगवान प्रसाद सिंह बालिका जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक नामवर सिंह ने पौधरोपण अभियान से प्रेरित होकर अपने द्वारा लिये 251 पौधे रोपने के संकल्प को पूर्ण किया। इस दौरान उन्होंने लगातार कराये जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम की प्रसंशा किया। मालूम हो कि क्षेत्र के जमालपुर गांव में उक्त विद्यालय के प्रबंधक द्वारा पौधरोपण के शुरुआती अभियान से प्रेरित होकर 251 पौधे रोपने का संकल्प लिया गया था। आज उन्होंने उस अभियान से अभी तक अपने विद्यालय के प्रांगण सहित चहारदीवारी के चारों तरफ आम, पीपल, शीशम, नीम सहित कुल 251 पौधे रोपने के संकल्प को पूर्ण करने के दौरान कहा कि पौधों को हम सभी को अपना प्रिय मित्र बनाना चाहिये, क्योंकि मित्र हमारा कभी नुकसान नहीं करता। इसी तरह पौधों से हमें सदैव फायदे के सिवाय नुकसान नहीं होता है। पौधों से ही हम सब शुद्ध वातावरण का निर्माण कर सकते हैं। पौधरोपण कार्यक्रम में प्रबंधक के अलावा प्रधानाध्यापक अभिषेक सिंह, गौरीशंकर यादव, मुन्नू राम, विजय प्रताप सिंह, विनोद कन्नौजिया, प्रकाश चन्द्र, अंकित सिंह के अलावा विद्यालय के छात्रों ने भी पौधरोपण किया।

