aajtaktimes

नदी में गिरी वैन, 2 व्यक्ति घायल

कुल्लू: रामशिला-जिया राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्ति घायल हो गए। सड़क दुर्घटना सड़क मार्ग पर घूम रहे बेसहारा पशुओं के कारण हुई। जानकारी के अनुसार गत रात को एक मारुति वैन रामशिला की तरफ जा रही थी। वैन जब शनि मन्दिर के समीप पहुंची तो उसी समय सामने से एक वोल्वो बस आई और सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को बचाने के लिए वैन चालक ने वैन को बाईं और मोड़ा तो वैन ब्यास नदी में गिर गई।

वैन में सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल ज्वाला सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। जांच से पता चला कि दुर्घटना सड़क मार्ग पर घूम रहे बेसहारा पशुओं के कारण हुई।

Related

UP 3183513365504248669

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item