2 बहनों ने की मां-और बेटे से मारपीट
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/2_28.html
हमीरपुर: जिला के सुजानपुर पुलिस थाना में राकेश कुमार पुत्र फिल्लु राम निवासी गांव स्वाणा की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार 26 सितम्बर की शाम को उसके छोटे भाई सोनू का अपनी पत्नी शांति देवी के साथ झगड़ा हुआ। शांति देवी ने रात को ही अपनी दोनों बहनों को इस मामले बारे सूचित कर दिया।
27 सितम्बर को रजनी व किरण कुमारी लगभग डेढ़ बजे जब उसके घर के पास पहुंचीं तो वह घर से बाहर निकला। दोनों बहनों ने उसे रोककर उससे डंडे से मारपीट की। ज्यों ही वह चिल्लाया तो उसकी आवाज सुनकर उसकी माता भी वहां आ गई। दोनों बहनों रजनी व किरण ने उसकी भी डंडे से पिटाई कर दी जिससे उसे व उसकी माता को चोटें आई हैं।
वहीं शांति देवी पत्नी सोनू कुमार ने पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने अपने लिए एक फोन खरीदा। 26 सितम्बर को सायंकाल से उसका जेठ उसके साथ गाली-गलौच कर रहा था तथा उसने रात का खाना खाया व सो गई। रात के लगभग 11 बजे जब उसने अपना मोबाइल देखा तो उसे नदारद पाया। जब उसने अपने पति से पूछा तो उसने बताया कि उसने उक्त फोन अपने बड़े भाई राकेश कुमार को दिया है।
वह उसी समय अपने जेठ के पास फोन मांगने गई, जहां जेठ ने उसके साथ मारपीट की तथा वह वहां से चली गई। 27 सितम्बर को दोपहर साढ़े 12 बजे जब वह अपनी बहनों के साथ थाने में रिपोर्ट करने जा रही थी तो उसके जेठ राकेश कुमार ने उसे रोका व उसके साथ झगड़ा किया। इसी मध्य राकेश कुमार ने उसे कुकर से भी मारा जिससे उसके सिर पर चोट लग गई। जिला पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बौद्ध ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।