लायंस क्लब ने मनाया 32वां स्थापना दिवस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/32.html

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर ने 32वां स्थापना दिवस मनाया। जिसमें संस्था के संस्थापक सदस्य अरूण त्रिपाठी, सुरेश चन्द्र गुप्ता, डा. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, राजेन्द्र कपूर, महेन्द्र नाथ सेठ का मार्ल्यापण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष अजय आनन्द ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। चार्टर सदस्यों ने मार्ल्यापण एवं केक काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की। संदीप गुप्ता ने इण्टरनेशनल से आये हुए चार्टर को पढ़ते हुए बताया की जून 1985 में लायंस क्लब जौनपुर की स्थापना हुई तथा 18 सितम्बर 1985 को इण्टरनेशनल से चार्टर हस्ताक्षरित होकर प्राप्त हुआ। डा. क्षितिज शर्मा व डा. मदन मोहन वर्मा ने गजल सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि यहां के लोगों को सेवा पहुचाने के उद्ेश्य से 1985 में लायन्स क्लब जौनपुर की स्थापना की गयी। इस अवसर पर आरपी सिंह, महेन्द्र सेठ, डा. अजीत कपूर, बीएस उपाध्याय, मिदहत फात्मा, किरन श्रीवास्तव, संगीता गुप्ता, राम कुमार, संजय श्रीवास्तव, नरेश सेठ, रवि श्रीवास्तव, राधेरमण जायसवाल, गोपीचन्द्र साहू, शत्रुधन मौर्या, राकेश जायसवाल, हेमा श्रीवास्तव, विशाल साहू, अशोक मौर्य आदि उपस्थित रहे। संचालन सै. मो. मुस्तफा एवं आभार सोमेश्वर केसरवानी ने व्यक्त किया।