aajtaktimes

जौनपुर अजादारी कौंसिल का अहम जलसा आयोजित


जौनपुर अजादारी कौंसिल का अहम जलसा आयोजित
जौनपुर। जौनपुर अजादारी कौंसिल का अहम जलसा इमाम बारगाह शेख मोहम्मद इस्लाम मोहल्ला बाजार भुआ में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता हाजी सैयद असगर हुसैन जैदी ने की। जिसमें जौनपुर अजादारी कौंसिल के अध्यक्ष हाजी सैयद मोहम्मद हसन ने विस्तार से अजादारी कौंसिल के पिछले वर्ष किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला व आगामी योजनाओं को विस्तारपूर्वक बताया। काउंसिल के उपाध्यक्ष सैयद इसरार हुसैन एडवोकेट ने कहा कि अजादारी कौंसिल जिले के तमाम मातमी अंजुमनों की समन्वय का मंच है। इस संगठन में सभी बानिये जुलूस एवं अंजुमनों के सदर सेक्रेटरी साहेबे बयाज वकील, बुद्धिजीवी व समाज के नेता एवं प्रबुद्धजन मोहर्रम से संबंधित जिले भर की कमेटियों के जिम्मेदार लोग इसके पदेन सदस्य हैं। इसीलिए इस महासंगठन को कौम के लोगों को मजबूत करने के लिए आगे आना चाहिए। जलसे में कई मातमी अंजुमनों के प्रतिनिधियों व जुलूसों के बानियान ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। अंजुमन गुलशने इस्लाम के सदर सैयद आफताब हुसैन ने कौम की एकता पर बल दिया। नजर हुसैन एडवोकेट, अनवार आब्दी, शमसीर, नासिर रजा गुड्डू, बहादुर मीर साहब व मो. मुस्लिम हीरा ने अपने सुझाव रखे। अन्य वक्ताओं में अजादारी कौंसिल के सचिव तहसीन अब्बास, शाहिद रिजवी मीरघर, नौशाद अली, याबीर आजमी दिलशाद, जाकिर जैदी, डा. अलमदार नजर, लाडले जैदी, अलमदार हुसैन रिजवी, सै. शाहिद हुसैन गुड्डू ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम संयोजक एवं संगठन सचिव जफर अब्बास जफ्फू ने कहा कि हमारी सभी अंजुमनों से यह गुजारिश है कि समय से जुलूस उठाया जाय और हम सब मिलकर एकता का परिचय दें। संचालन असलम नकवी ने किया।

Related

religion 1473699630915755974

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item