aajtaktimes

शाहगंज व खेतासराय से हुई 4 लाख की राजस्व वसूलीः दीपक जायसवाल

जौनपुर। शाहगंज बिजली विभाग के एसडीओ दीपक जायसवाल के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से चलाया जा रहा अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। इसी क्रम में आज शाहगंज व खेतासराय क्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ जबर्दस्त अभियान चलाया गया। इस दौरान जहां दर्जन भर अवैध कनेक्शन काटे गये, वहीं लगभग 4 लाख रूपये की राजस्व वसूली भी गयी। इस अभियान से क्षेत्र सहित आस-पास के क्षेत्रों के बिजली चोरों व अवैध कनेक्शनधारियों में हड़कम्प मच गया। इस दौरान एसडीओ दीपक जायसवाल के साथ बिजली विभाग के तमाम लोग मौजूद रहे। इस बाबत पूछे जाने पर श्री जायसवाल ने बताया कि यह अभियान प्रदेशस्तरीय है जिसका पालन पूरे जनपद में किया जा रहा है। इसी क्रम में शाहगंज तहसील क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध कनेक्शनों को काटने के साथ राजस्व वसूली भी की जा रही है। श्री जायसवाल ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related

UP 5323408763906034137

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item