aajtaktimes

कैबिनेट मंत्री ने इण्टरलाकिंग की लम्बाई का किया शिलान्यास

जौनपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने मंगलवार को विधायक निधि से लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग से रामदयालगंज बाजार में 325 मीटर लम्बाई की इण्टरलाकिंग का शिलान्यास किया। तत्पश्चात् गहोरा ग्राम को मंत्री द्वारा इस वर्ष डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम में चयन कराने पर ग्रामीणों द्वारा उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजकुमार यादव, सभाजीत यादव, विनोद यादव, सुबास, डा. भूपेश, हरीश, विनोद कुमार, विकास यादव, विजय प्रकाश मिश्र, राम अचल यादव, ईश्वर लाल यादव, विजय सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम अचल यादव एवं संचालन ईश्वर लाल यादव ने किया। इसी कड़ी में जनपद के 6 ग्रामसभा कचगांव, जंघई, रामपुर, फरीदाबाद (सुजानगंज), थानागद्दी और मानीकला को टाउन एरिया का दर्जा मिलेगा।


Related

UP 6791359802868281859

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item