ऐतिहासिक पंडित जी रामलीला समिति का हुआ शुभारम्भ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_467.html
जौनपुर। ऐतिहासिक पंडित जी रामलीला समिति टाउन हाल की रामलीला का शुभारम्भ हो गया जिसका उद्घाटन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान उन्होंने मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात् उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय है। उन्होंने अपने पिता की आज्ञा को मानकर 14 वर्ष का वनवास काटा और रावण जैसे पापी का वध करके सर्वत्र रामराज्य स्थापित किया। इसके पहले रामलीला समिति के अध्यक्ष किशन हरलालका ने इस दौरान आये समस्त अतिाियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही सभी ने आह्वान किया कि रामलीला को तन, मन एवं धन से सहयोग करें जिससे वर्षों से चली आ रही परम्परा का निर्वहन किया जा सके। इस अवसर पर महामंत्री अनिल जायसवाल, दीपक जायसवाल, लक्ष्मीकांत केशरी, रामकुमार साहू, धीरज सिंह, सुशील कुमार, रामेश्वर केसरवानी, बांके लाल प्रेमी, विष्णु हरलालका सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अन्त में अनिल जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
