फेंका गया जूता राहुल गांधी पर, आरोपी बोला- कोई पछतावा नहीं
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_651.html
सीतापुर में सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो के दौरान एक युवक ने उन पर जूता फेंक दिया. जूता फेंकने वाले युवक हरिओम मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी के पास शहीदों को श्रद्धांजलि देने का वक्त नहीं है और वे रोड शो कर रहे है.
राहुल ने घटना के पीछे आरएसएस-बीजेपी का हाथ बताया है. वहीं, इस युवक ने बताया कि अगर मुझे मौका मिला तो मैं राहुल पर दोबारा जूता फेकूंगा. मुझे अपने इस किए पर कोई पछतावा नहीं है. वहीं, एसपीजी ने जूता फेंकने वाले शख्स को पकड़कर उसे यूपी पुलिस के हवाले कर दिया.
फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने आरोपी की पहचान हरिओम मिश्रा के रूप में की हैं. हरिओम सीतापुर के हरगांव का रहने वाला बताया जा रहा. वह शहर के शास्त्री नगर में रहता हैं और खुद को पत्रकार बता रहा है.
आपको बता दें कि पहले चरण की किसान यात्रा के समापन के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से सोमवार को किसान यात्रा के दूसरे चरण के लिए लखनऊ से सीतापुर पहुंचे हैं.