aajtaktimes

लखनऊ में एक्टर ओमपुरी ने की "गांधीगिरी"

फिल्म "गांधीगिरी" के प्रमोशन के लिए मशहूर अभिनेता ओमपुरी पूरी स्टारकास्ट के साथ सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी पहुंचे. यहां उन्होंने स्टूडेंट्स के बीच अपनी आने वाली फिल्म के बारे में चर्चा की.
फिल्म “गांधीगिरी” के माध्यम से बताया गया है कि आज के इस भ्रष्टाचारी युग में महात्मा गांधी के आर्दशों और सिद्धांतों को किस तरह अपनी निजी जिंदगी में लागू किया जाये.
फिल्म गांधीगिरी में मुख्य किरदार मशहूर अभिनेता ओमपुरी निभा रहे है, जिनका साथ दे रही हैं अदाकार मेघना हलदार. यह फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज हो रही है.
इस फिल्म में यह दर्शाया गया है कि गांधी जी के मूल्यों को किस तरह से रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाकर जीवन को शांतिपूर्वक तरीके से जिया जा सकता है.

Related

UP 7979804109688758262

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item