गन्ना किसान के एक सवाल पर निरुत्तर हो गए राहुल गांधी...
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_529.html
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को यूपी के तराई जिले खीरी में खाट सभा के दौरान एक किसान द्वारा पूछे गए सवाल पर बगले झांकने लगे.
खाट सभा के दौरान एक किसान ने राहुल गांधी से पूछा, “राहुल जी जब हर सामान हमें नकद खरीदना पड़ता है तो किसान अपना गन्ना क्यों उधार बेंचता है.” गन्ना किसान का ये सवाल राहुल को निरुत्तर कर गया
हालांकि थोड़ी देर बाद राहुल बोले, “यही तो आवाज हम उठा रहे हैं.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल ने आरोप लगाया कि पीएम ने किसानों की आमदनी दोगुना करने का वायदा किया था, लेकिन काया हुआ उस वायदा का? राहुल बोले, “हम झूठे वायदे नहीं करते. हम मजदूर-गरीब की बात करते हैं और मोदी जी पूंजीपतियों की. हम करोड़ों लोगों के भले की सोंचते हैं और मोदी जी चंद पूंजीपतियों की.
राहुल ने समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, “यूपी में साइकिल पंक्चर हो गई है. साढ़े चार साल में जब अखिलेश साइकिल की मरम्मत करने निकले तो टायर ही फेंक दिया, लेकिन मुलायम सिंह ने फिर से टायर जोड़ दिया.
राहुल ने बसपा का नाम लिए बगैर कटाक्ष करते हुए कहा, “यूपी में एक हाथी है जो स्कूल, सड़क, एनआरएचएम सब खा जाता है.”
राहुल ने कहा, “27 सालों में यूपी में सरकारों ने लोगों का विश्वास तोड़ा है. ब्राजील के राष्ट्रपति ने मनरेगा की तारीफ़ की. विदेशों तक में मनरेगा की चर्चा थी. हमने मनरेगा कमजोर और गरीब के भले के लिए चलाई, लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार आहिस्ता-आहिस्ता मनरेगा का गला घोट रही है.”
ओयल के वाईडी कालेज ग्राउंड पर किसानों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि आरएसएस के लोग समझते हैं ज्ञान सिर्फ उन्हीं के पास. लेकिन हमारा मानना है कि ज्ञान हिंदुस्तान की जनता के पास है. हमें उस ज्ञान को यूज करना है.
यूपी के हालातों पर राहुल ने कहा, “यूपी में बिजली के तार हैं पर करन्ट नहीं लगता क्योकि बिजली है ही नहीं. लोगों के बिल तो आते हैं, लेकिन बिजली नहीं आती. कांग्रेस की सरकार बनी तो बिजली बिल हाफ होगा और किसानों का कर्जा माफ़ होगा.”