aajtaktimes

ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विवि 4 से लगायेगा नवदुर्गा चैतन्य झांकी

जौनपुर। प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय उपसेवा केन्द्र रूहट्टा पर बीते वर्षों की तरह जगतजननी मां दुर्गा के विविध स्वरूपों का सजीव वर्णन के लिये नवदुर्गा चैतन्य झांकी लगाने का निर्णय हुआ है। निर्णय के अनुसार 4 से 7 अक्टूबर सायं 6 से रात 10 बजे तक चित्रगुप्त धर्मशाला रूहट्टा में यह झांकी लगेगी। झांकी में आश्रम की कन्याएं मां दुर्गा के विविध स्वरूपों मंे प्रत्यक्ष दिखायी देंगी। इस आशय की जानकारी संस्थान की संयोजिका बीके डा. मंजू बहन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Related

UP 4381286809554912478

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item