aajtaktimes

शाहगंज में वारण्टी व शहर में चाकू के साथ एक धराया

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सरायपोख्ता पुलिस चौकी प्रभारी हरि प्रकाश यादव ने गश्त के दौरान एक युवक संदिग्ध को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक रामपुरी चाकू बरामद हुआ। पकड़ा गया युवक मुस्तफा उर्फ पाकिस्तानी पुत्र रहमान निवासी मण्डी नसीब खां थाना शहर कोतवाली है। स्थनीय थाने में 1823/16 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करके उसे चालान न्यायालय भेज दिया गया।
शाहगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय शाहगंज के गैरजमानती वारण्ट के अभियुक्त हरिशंकर पुत्र सहतु निवासी बड़ागांव थाना कोतवाली शाहगंज को उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे चालान न्यायालय भेज दिया।


Related

UP 6008449151093484230

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item