भारतीय सेना की जवाबी कार्यवाही प्रशंसनीयः धर्म रक्षा मंच
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_464.html
जौनपुर। धर्म रक्षा मंच की बैठक शुक्रवार को प्रधान कार्यालय श्री रामदास हनुमान मन्दिर अजमेरी पर हुई जहां बीते गुरूवार को भारतीय सेना द्वारा बड़ी ही बहादुरी से पाकिस्तान में घुसकर किये गये सर्जिकल स्ट्राइक की एक सुर में सराहना की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष ओंकार मौर्या ने कहा कि पूर्व में पठान कोट व उरी में पाक सेना व आतंकियों की मिलीभगत से सेना पर किये गये कायराना हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। पूरे देश में उक्त घटना को लेकर बेहर रोष व नाराजगी व्याप्त थी। जिस प्रकार केन्द्र सरकार के कड़े रवैये के बाद एक लम्बे समय बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्यवाही करते हुये 38 आतंकियों को मार गिराया, वह बेहद प्रशंसनीय है। इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष विशाल अग्रहरि ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारतीय सेना पाकिस्तान में घुसकर संसद हमले के आरोपी आतंकी मो. हाफिज सईद, दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकियों को मार गिरायेगी और वही दिन होगा जब देश पर शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बैठक का संचालन आशुतोष एवं बैठक में उपस्थित लोगों के प्रति आभार नगर अध्यक्ष सौरभ ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर सोनू सेठ, अंकित अग्रहरि, अमित, अवधेश सेठ, ऋषभ सेठी, प्रदीप जायसवाल, शुभम के अलावा तमाम कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

