aajtaktimes

आतंकवाद का सरगना है पाकिस्तानः मौलाना महफुजुल

जौनपुर। नगर के शिया जामा मस्जिद नवाब बाग में महफुजुल हसन खां प्रधानाचार्य जामिया नासिरिया इमानिया ने नमाजे जुमा के खुत्बे में कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाय, कम है। आतंकवाद का सरगना है पाकिस्तान। जम्मू-कश्मीर के उड़ी में जिन सैनिकों पर आतंकवादियों ने हमला किया तथा सैनिकों को अपना बलिदान देना पड़ा, इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ है। आज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तमाम शान्तिप्रिय देशों को यह प्रयास करना चाहिये कि पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र घोषित किया जाय। भारत के मुसलमान देशभक्त हैं। वह कभी भी पाकिस्तान के बहकावे में नहीं आ सकते। पाकिस्तान को भारत के मुसलमानों की चिन्ता नहीं करनी चाहिये, क्योंकि भारत में मुसलमान सुरक्षित है। यहां हमें हर प्रकार की स्वतंत्रता है। पाकिस्तान मुस्लिम राष्ट्र है लेकिन वहां मुसलमान सुरक्षित नहीं हैं। वहां मुसलमानों को हमेशा खतरा रहता है। हिन्दू अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव किया जाता है। अन्त मंे उन्होंने आह्वान किया कि हम सब मिलकर राष्ट्र की एकता का परिचय दें। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने हिन्दुस्तान के जवानों द्वारा बीते गुरूवार को पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के कैम्प को तबाह करने पर खुशी का इजहार किया।

Related

UP 5658562055490933281

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item