aajtaktimes

सुरेश ने विधानसभा क्षेत्र नवाबगंज में की जनसभा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आप सभी लोग आगामी विधान सभा चुनाव में जाति एवं धर्म से ऊपर
उठकर समाजवादी पार्टी के प्रति मतदान करें। सदर विधायक द्वारा कराये गये
विकास कार्यों से प्रेरित होकर खुल कर उनके पक्ष में समाजवादी पार्टी को
मजबूत करें। समाजवादी पार्टी अगामी 2017 के चुनाव में विकास कार्यों के
बल बूतें चुनाव लड़ेगी और बहतरीन सफलता प्राप्त करेगी। उक्त विचार आज सदर
विधायक सभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम गौरसादीपुर में आयोजित कार्यकर्ता
सम्मेलन में पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने उपस्थित लोगों
में व्यक्त किये। राकेश वर्मा ने आगे कहा कि आजादी के बाद से अब तक जितना
रिकार्ड तोड़ काम आप लोगों की विधान सभा क्षेत्र में सदर विधायक द्वारा
कराया गया है उतना पीछे कभी नही हुआ और इस सब का श्रेय आप सब लोगों को
जाता है क्योंकि आप लोगों ने 2012 में रिकार्ड मतों से सदर विधायक को
विजायी बनाया था। सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने अपने
सम्बोधन में कहा कि समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल के पिछले 4 वर्षों
में जनता के हीत में तेजगति के साथ प्रदेश का विकास के मार्ग पर आगे
बढ़ाने का अथक एवं सार्थक प्रयास किया है इसी का परिणाम रहा है कि विगत 4
वर्षों में प्रदेश के आर्थिक विकास की दर देश की आर्थिक विकास की दर से
अधिक रही है। सदर विधान सभा क्षेत्र के हर कोने में मैने विकास कार्य
कराने की कोशीश की है और यह प्रयास किया है कि सभी धर्म एवं जाति के
लोगों को सीधा लाभ पहुंच सकें। कामता प्रसाद यादव की अध्यक्षता तथा मो.
रिजवान संजय के संचालन में हुए उक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से
जैदपुर चेयरमैन रियाज अहमद, मो. सबाह, पति रमेश वर्मा, खुशीराम गौतम,
संजय मिश्रा, वीरेन्द्र वर्मा, शिव स्वामी वर्मा, मो. गुफरान, श्याम
प्रकाश त्रिवेदी, शकील बोजा, हरी प्रसाद वर्मा, डा. विजय सिंह, ललित
कुमार वर्मा, राधेश्याम वर्मा, समसेर बहादुर वर्मा, ननकऊ, राम लखन यादव,
गुलाम वरिस, अशफाक अली समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 9197220857720705936

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item