aajtaktimes

सुरेश ने आशू को दिया प्रशस्ति पत्र

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने टीम समाजवादी मिशन
सोशल मीडिया के संस्थापक राहुल यादव आशु को उनकी टीम द्वारा समाजवादी
पार्टी की नीतियों और योजनाओं के सोशल मीडिया के माध्यम से वृहद स्तर पर
प्रचार प्रसार करने के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट किया। इस अवसर पर सदर
विधायक ने कहा वर्तमान मे सोशल मीडिया प्रचार का एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म
है अगर कोई भी सूचना आमजन तक बहुत आसानी से पहुँचाई जा सकती है अब तो
मुख्यमंत्री ने मुफ्त स्मार्टफोन देने का सराहनीय कदम उठाया है। मैं
समझता हूं टीम समाजवादी मिशन सोशल मीडिया ज्यादा से ज्यादा लोगों तक
समाजवादी विचारधारा विचारधारा और समाजवादी पार्टी की जन-कल्याणकारी
योजनाओं को पहुँचायेगी। उक्त अवसर पर रिजवान संजय, कामता यादव, प्रहलाद
यादव, संतोष यादव भोला सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Related

UP 3598358849736420560

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item