साधा निशाना, आजम ने विरोधियों को कहा- मेरे पीछे लगे हैं कुत्ते
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_115.html
बाराबंकी में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा, ”मेरे पीछे इतने कुत्ते लगे हैं. मैं अगर इन्हें भगाने पर उतरूं तो सारी जिंदगी कुत्ते ही भगाता रहूंगा, आगे चलूंगा ही नहीं. वहीं आजम ने इसके साथ फिर कहा कि अगर उन्हें पीएम बना दिया जाए, तो वह देश को चलाकर दिखा देंगे.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजम ने कहा कि भौंकने वाले कुत्ते मेरे पीछे चलते रहते हैं. ये भौंकते रहते है. उनका वो काम है वो करते रहते हैं. मेरा काम आगे चलना है.”आजम ने इसके बाद मुस्लिम कार्ड भी खेल दिया. उन्होंने कहा, ”मेरे कहने से तो नीति अपनाई नहीं जाएगी. मैं लगातार कह रहा हूं कि मुझे प्रधानमंत्री बनाओ. मैं देश चला कर दिखाऊंगा. मेरे तजुर्बे में, मेरी ईमानदारी में, मेरे स्टेटस में, मेरी शिक्षा में, एजूकेशन में, बस सिवाय ये कि मैं एक मुसलमान हूं.”