aajtaktimes

वायुसेना के जवान का अपहरण कर बदमाश मारपीट के बाद कार लूटकर फरार

बागपत (एएनएस )। उत्तर प्रदेश में मेरठ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदमाशों ने कल रात कार सवार वायु सेना के एक जवान का अपहरण कर लिया और बाद में उसकी कार छीनकर उसे बागपत जिले में फेंककर फरार हो गये।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि एयरफोर्स में दिल्ली में टेक्नीशियन के पद पर तैनात मुजफ्फरनगर निवासी सचिन कल शाम अपनी कार पर सवार होकर लौट रहा था। देर रात दिल्ली-मेरठ राजमार्ग पर सुभारती कालेज के पास मोटरसाइिकल सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और अपहरण कर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई की। लूटपाट करने के बाद बदमाश जवान को बागपत कोतवाली क्षेत्र के जंगल में फेंककर फरार हो गए।

Related

UP 1684954169011526206

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item