aajtaktimes

अमित बने जौनपुर के नये सीओ सिटी, एके सिंह बने शहर कोतवाल

एसपी ने तीन क्षेत्राधिकारियों, चार थानाध्यक्षों का किया तबादला
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के लिए शुक्रवार की शाम को तीन क्षेत्राधिकारियों व चार थानाध्यक्षों का तबातला कर नई तैनाती कर दी है। मोर्हरम व नवरात्रि के पर्व को देखते हुए अमित कुमार राय को क्षेत्राधिकारी नगर, राजकुमार पाण्डेय को क्षेत्राधिकारी केराकत, राम प्रसाद सिंह यादव को क्षेत्राधिकारी सदर बनाया गया है जबकि शहर कोतवाल रामभरोसे कुशवाहा को केराकत का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अरविंद कुमार सिंह नये शहर कोतवाल होंगे। धनी राम वर्मा मछलीशहर से थानाध्यक्ष बरसठी, देवेंद्र नाथ उपाध्याय पुलिस लाइन से कोतवाल मछलीशहर, अरविंद कुमार पाण्डेय थानाध्यक्ष बख्शा से एसआई शहर कोतवाली, सुभाष यादव चौकी प्रभारी बीबीगंज से थानाध्यक्ष बख्शा बनाये गये है।

Related

UP 2457793810161026449

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item