इनोवा और आल्टो में भिड़ंत, दम्पति समेत पांच की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_162.html
लखीमपुर (एएनएस )। जिले के पलिया सम्पूर्णानगर रोड पर नौरंगपुर गुदारिया बाबा आश्रम के पास शनिवार रात सवा 11 बजे के करीब एक इनोवा और आल्टो कार में हुई भिड़ंत में एक दंपत्ति समेत पांच लोगो की मौत हो गई । बताया जा रहा है कि सम्पूर्णानगर की ओर से एक इनोवा कार जा रही थी और दूसरी ओर से एक आल्टो कार आ रही थी। दोनों गाड़ियों की आमने-सामने और जोरदार भिड़ंत हो गयी। हादसे में आल्टो पूरी तरह से चकनाचूर हो गयी। आल्टो में सवार चार लोग इस हादसे में दम तोड़ गये। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार मृतकों की पहचान की कोशिश शुरू की। पलिया पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान महंगापुर निवासी बलजीत सिंह (40), उनकी पत्नी कमलजीत कौर (37), बेटा गुरप्रीत (5) और बलजीत के रिश्तेदार अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। ये लोग किसी काम से कुकरा गये थे, वहां से महंगापुर लौट रहे थे। दूसरी कार में सवार अशोक छाबड़ा और एक अन्य की हालत गम्भीर है। आल्टो कार में ही सवार बलजीत के एक अन्य रिश्तेदार सुखविंदर सिंह निवासी खजुरिया भी गंभीर जख्मी हो गए। रविवार सुबह लखनऊ इलाज के लिए ले जाते वक़्त उनकी भी मौत हो गयी।

