aajtaktimes

अध्यक्ष और सदस्यों की सूची जारी

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। किशोर न्याय अधिनियम 2000 के अधीन किशोर न्याय कल्याण समिति
एवं किशोर न्याय बोर्ड में चयनित एवं प्रतीक्षारत अध्यक्ष एवं सदस्यों की
सूची जारी कर दी गई है। चयनित सूची पर किसी भी व्यक्ति द्वारा आपत्ति
अथवा सुझाव दिया जा सकता है। वर्ष 2016 में बाल कल्याण समिति के चयनित
एवं प्रतीक्षारत अध्यक्ष एवं सदस्यों की सूची में विकास नगर, लखनऊ निवासी
अशोक कुमार जायसवाल पुत्र स्व0राजा राम अध्यक्ष पद हेतु तथा
गुलरियागार्दा निवासी लक्ष्मी श्रीवास्तव और ग्राम छनदवल हंसेपुर
बाराबंकी निवासी रत्नेश कुमार पुत्र स्व. बिरजू शामिल है। चयनित सदस्यों
की सूची मंे रसूलपुर निवासी सुरेश चन्द्र गुप्ता पुत्र स्व. राम विष्णु
गुप्ता, मोहल्ला सरावगी बाराबंकी निवासी दिनेश पाण्डेय पुत्र स्व.
गोविन्द नारायण पाण्डेय को भी सम्मिलित किया गया है। सदस्यों की चयनित
प्रतीक्षा सूची में गायत्री नगर बाराबंकी निवासी डा. शशि जायसवाल, हैदरगढ़
बाराबंकी निवासी पूनम देवी चिनहट लखनऊ निवासी कमलेश वर्मा पुत्र श्री
सुरेन्द्र वर्मा भी शामिल है।

Related

UP 4449914668973619296

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item