aajtaktimes

मरीजों को निःशुल्क दवाईयां वितरित

बाराबंकी। जाने माने चिकित्सक अमित गुप्ता ने श्री नागेश्वरनाथ सेवा
समिति के तत्वाधान में संचालित गोविन्द धर्मार्थ औषधालय में सोमवार को
नगर पालिका परिषद में बैठकर शहर के गंभीर रुप से पीड़ित मरीजों को देखा और
उनको निःशुल्क दवाईयां वितरित की। विदित हो कि अमित गुप्ता जो कि
इग्लैन्ड़ में चिकित्सक है, इन दिनो वह जनपद में आये हुए हैं। वही
एक्युप्रेशर चिकित्सक एसके वर्मा ने भी गाठियाबाई, कमरदर्द, सीपी के
मरीजो को देखा। ग्राम तौकलपुर, रामनगर के परशुराम वर्मा अपने पुत्र मोहित
को लेकर आये जो जन्म से ही सीपी रोग से पीडित है, उठने बैठने मे असमर्थ 5
वर्षीय मोहित को डां. वर्मा ने देखकर एक्युप्रेशर से चिकित्सा शुरू की।

Related

UP 6230184957012177191

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item