अपनी मांगो को लेकर डटे हुए हैं धरने पर दिव्यांग
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_73.html
बाराबंकी। दस सूत्रीय मांगों को लेकर दिव्यांगो का धरना प्रदर्शन सांतवे
दिन भी जारी रहा। दिव्यांगों ने मांगे पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी
रखने का ऐलान किया है। धरने को सम्बोधित करते हुए भारतीय विकलांग कल्याण
सेवा परिषद् जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने कहा कि जो लोग सबसे
ज्यादा लूट घसोट कर रहे है वह लोग भी धरना प्रदर्शन कर अपनी चोरी छिपाने
का प्रयास कर रहे है जबकि कुदरत की मार झेल रहे हम दिव्यांगों का दर्द
सुनने व बांटने वाला दूर-दूर तक कोई नज़र नहीं आ रहा है। इसलिए अब हम
दिव्यांग जन ही आर-पार की लड़ाई लड़ेगें। परशुराम रावत ने कहा कि जनपद के
विकलांगजनों के साथ जिला प्रशासन सौतेला व्यवहार कर रहा हैै। राशन,
कालोनी, शौचालय आदि की सुविधा करोड़पति लोगों को देकर कर्मचारी अपना उल्लू
सीधा कर रहे हैं और हमारे विकलांग भाई-बहन दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर
हैं। शासन ने स्पष्ट निर्देश दे रखें है कि विकलांगजनों के लिए सभी
अधिकारी कार्यालय पर रैम्प बनाये जाये व चेयर साइकिल की सुविधा उपलब्ध
कराई जाये परन्तु इन निर्देशों को जिला प्रशासन के कर्मचारी रद्दी की
टोकरी मे डाल कर भूल गयें हैं। विकलांगजनों की सुख-सुविधा को दर किनार कर
अधिकारी व कर्मचारी लूट सके सो लूट की तर्ज पर काम कर रहे हैं। सचिव आरबी
सिंह ने कहा कि जिला मुख्यालय पर विकलांगजनों के लिए स्पेषल शिकायत सेल
की स्थापना करके विकलांगों की समस्या का निराकरण एक माह में कराया जाये
साथ ही शासन के निर्देशों का अनुपालन कराते हुए ग्राम सभा स्तर पर
विकलांगजनों का चिन्हीकरण करते हुए ग्राम विकलांग रजिस्टर बनाया जाये और
उस पर सम्बन्धित को आवश्यकतानुसार सुविधायें उपलब्ध करायी जाये। धरने पर
आरबी सिंह, रंजीता देवी, अजय कुमार एवं दिनेश कुमार, कृपाशंकर, अमरीश,
राजू, अंशू जायसवाल, मनीष कुमार, मंशाराम, रामलाल, सुच्चू, राजेन्द्र
प्रसाद, ननकऊ, रामप्रसाद, सुनील, रामसिंह, मनोज कुमार, राधेश्याम उपस्थित
थे।