aajtaktimes

भाजपाईयों ने हाइवे जामकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठियां, दो

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना रामनगर अन्तर्गत आज सुबह मछली पकड़ने के विवाद को लेकर
दबंगो ने एक व्यक्ति की लाठी-डण्डो से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना से आक्रोशित भाजपा नेता रामबाबू द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ो
कार्यकर्ताओं ने लखनऊ गोण्डा राजमार्ग जामकर करके जमकर प्रदर्शन किया।
वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां भांजी। जिसमें रामबाबू,
जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा वैभव मिश्रा, अनमोल सहित दो दर्जन से ज्यादा
भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गये हैं। घटना के बाद कार्यकर्ताआंे में
जबरदस्त उबाल आ गया है। जानकारी के अनुसार, थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम
महादेवा टटेरपुर निवासी विनोद वर्मा पुत्र छोटेलाल वर्मा की गांव के ही
दबंग नजीर, जमाल, निसार और पुत्तन से गांव में तालाब में मछली पकड़ने को
लेकर पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था। लेकिन कई बार विनोद ने इस
सम्बन्ध में थाना रामनगर में जाकर शिकायत भी की थी। लेकिन पुलिस ने सत्ता
के दबाव में कोई भी कार्यवाही नही की थी। आज सुबह 8 बजे विनोद घर से
अकेले पैदल ही सब्जी खरीदने के खातिर रामनगर आ रहा था। अभी वह गांव के
बाहर पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाकर बैठे चारो दबंगो ने विनोद को घेर
लिया और लाठियों से पीट पीटकर मारणासन कर दिया। विनोद को मरा हुआ समझकर
चारो दबंग वहां से निकल भागे। जब इसकी जानकारी विनोद के परिजनों को हुई
तो वह मरणासन विनोद को लेकर थाना रामनगर गये पुलिस ने उसे इलाज के लिये
जिला अस्पताल भिजवा दिया। लेकिन बीच रास्ते में ही विनोद की मौत हो गयी।
लाश को लेकर जब परिजन वापस रामनगर थाने आ रहे थे तो भाजपा नेता रामबाबू
द्विवेदी ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ रामनगर चौराहे पर ही लखनऊ-गोण्डा
राजमार्ग जाम कर दिया और यह कहा कि जब तक पुलिस दबंगो के विरुद्ध मुकदमा
दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी नही करती है तब तक लाश का अन्तिम संस्कार नही
किया जायेगा। सड़क जाम के बाद रामनगर थाना प्रभारी ने इसकी सूचना वरिष्ठ
पुलिस अधिकारियों को दी और एक घण्टे के अन्दर ही आस पास थाना क्षेत्रों
की पुलिस व पीएससी के जवान पहुंच गये। पुलिस अधिकारियों ने बिना कोई
चेतावनी दिये ही धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्राम वासियों के
ऊपर लाठियां भांजनी शुरु कर दी। उसके बाद वहां पर भगदड़ मच गयी। भगदड़ मचने
के बावजूद भी भाजपा नेता सड़क पर जमे रहे। श्री द्विवेदी का कहना था कि
जिन लोगों ने गरीब किसान की हत्या की है वह सब सत्तापक्ष के समर्थक लोग
हैं और पिछले कई वर्षों से इन लोगों ने आतंक मचा रखा है। उन्होने आगे कहा
कि जब तक इस घटना का मुकदमा रामनगर थाने में दर्ज नही हो जाता और आरोपी
गिरफ्तार कर जेल  नही भेजे जाते तब तक सड़क जाम नही हटेगा। चाहे न्याय
दिलाने के खातिर हम लोगो की जान ही क्यों न चली जाये। वहीं दूसरी तरफ
घटना के बारे में क्षेत्राधिकारी रामनगर का कहना है कि पोस्टमार्टम
रिपोर्ट आने के बाद ही विनोद का मुकदमा दर्ज किया जायेगा। भाजपा
कार्यकर्ताआंे ने नाजायज तरीके से हाईवे जाम किया है। उसको हटाने के लिये
पुलिसकर्मियों द्वारा हल्का बल प्रयोग किया है। समाचार भेजे जाने तक
रामनगर कस्बे में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त था। प्रमुख चौराहे से लेकर नगर
की गलियों में पुलिस और पीएसी के जवान नजर आ रहे थे।

Related

UP 9022325095438168726

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item