aajtaktimes

किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे मिलजुलकर मनाये त्योहार: रियाज

अजमी रिज़वी
जैदपुर, बाराबंकी। ईदुलअज्हा व गणेश चतुर्थी त्योहार को लेकर जैदपुर थाना
परिसर मे क्षेत्राधिकारी सदर तौकीर अहमद खान की अध्यक्षता व नायब
तहसीलदार तपस्या यादव, जैदपुर चेयरमैन रियाज अहमद की मौजूदगी मे शान्ति
समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए
क्षेत्राधिकारी सदर तौकीर अहमद ने कहा कि त्योहार के दौरान कहीं पर भी
कोई दिक्कत या परेशानी है तो उसे हमे अवगत कराये ताकि समय रहते उसका
निस्तारण किया जा सके। उन्होने आगे कहा कि शान्ति व्यवस्था स्थानीय लोगो
के सहयोग से हो पाती है त्योहार के दौरान अगर कहीं भी कोई छोटी से छोटी
बात भी होती है आप उसकी सूचना फोन पर मुझे या थानाध्यक्ष को फौरन बता
सकते है ताकि प्रशासन उसका तत्काल निराकरण कर सके। नायब तहसीलदार तपस्या
यादव ने सभी लोगो से दोनो त्योहार सौहार्दपूर्ण ढ़ग से मिलजुल कर मनाने की
अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे। नगर पंचायत चेयरमैन
रियाज अहमद ने मौजूद अधिकारियो को बताया कि नगर मे हमेशा त्योहार मिलजुल
कर मनाने की परम्परा रहीं है। उन्होने आगे कहा कि नगर पंचायत द्वारा
त्योहार के मद्देनजर साफ सफाई, चूने के छिड़काओ, पानी की सुचारू सप्लाई का
आदेश दिया गया है। साथ ही कुर्बानी के दौरान जानवरो के अवशेषो के लिये
गड्ढो को खोदने का आदेश भी नगर पंचायत कर्मियो को दिया गया है। जिससे
अवशेषो को उसमे डाल कर बन्द किया जा सके। उन्होने क्षेत्र के सभी लोगो से
सभी त्योहार मिलजुल कर मनाने की अपील की। इस मौके पर जैदपुर थानाध्यक्ष
अशोक कुमार सरोज ने मौजूद सभी लोगो से कहा कि ईदगाह या मस्जिद जहॉ नमाज
अदा होनी है। अगर वहॉ जल भराव या कीचड़ हो जिससे नमाज अदा करने मे परेशानी
हो उसकी जानकारी पहले देदे ताकि समय रहते उसका निस्तारण कराया जा सके।
साथ ही उन्होने कहा कि कोई भी कुर्बानी स्थल नया नही बनाया जायेगा।
उन्होने लोगो से अपील की कि खुले स्थल पर कुर्बानी न करे ताकि किसी की
भावनाओ को ठेस पहुचे। सभी लोगो मिलजुल कर हसीं खुशी त्योहार मनाये। इस
मौके पर पूर्व चेयरमैन जियाउर्रहमान अंसारी, तफज्जुल अंसारी, हाजी इसराईल
कुरैशी, देवेश कुमार डब्बू जायसवाल, शाहिद प्रधान, सैय्यद प्रधान, फतेह
मोहम्मद प्रधान, पप्पू प्रधान, हकीमुद्दीन, मुकीम प्रधान, उमेर अंसारी
सहित बड़ी तादात मे क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related

UP 6067673403022488212

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item