aajtaktimes

कोतवाली नगर का मामला

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली नगर अन्तर्गत बीती रात एक ढांेगी मौलवी घर में भूत
भगाने के नाम पर दुआ ताबीज करने आया और रात में पूरे परिवार को जहरीली
खीर खिलाकर बेहोश कर दिया और घर में रखे लाखो रुपये के जेवरात व नकदी
सहित अन्य कीमती सामान बटोकर चम्पत हो गया। सुबह जब इस घटना की जानकारी
पड़ोसियों को हुई तो उन्होने इसकी सूचना कोतवाली नगर पुलिस को दी। मौके पर
पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सबसे पहले बेहोशी के हालत में पड़े घर के सात
सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में पूरे घर कर निरीक्षण
किया। खीर खाने से बेहोश घर के सभी सदस्यों की हालत चिन्ताजनक बनी हुई
है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला दयानन्द नगर
निवासी मो. गुफरान की पत्नी हीना बानो विकास खण्ड पूरेडलई के ग्राम
मगरौण्डा की ग्राम प्रधान है। लेकिन अधिकांश समय हीना अपने ससुराल
दयानन्द में बिताती है। पिछले कई दिनों से गुफरान और उनके घर के सदस्यों
को यह शंका सता रही थी कि घर में कोई अज्ञात व्यक्ति रहता है और परेशान
कर रहा है। इसी शंका के आधार पर 4 सितम्बर की दोपहर गुफरान के पिता सईद
     
  फुरकान शहर से ही एक ढांेगी तांत्रिक को अपने घर बुला लाये मौलवी ने देर
शाम तक दुआ ताबीज के झूठे तमाशों से सबको मोहित कर दिया और बाद में उक्त
ढोंगी मौलवी ने कहा कि घर के अन्दर आत्मा घूम रही है। उसको काबू में करने
के खातिर पूरी रात पूजा पाठ किया जायेगा। ढोंगी ने सईद फुरकान से लाल
रंग, कपूर, कील व अन्य खाद्य पदार्थ मंगवाकर इकट्ठा करवा लिया और रात
करीब 8 बजे के बाद उसने घर के अन्दर से ही अपना माया जाल फैलाना शुरु
किया। रात करीब 10 बजे घर के सभी सदस्य जिसमें ग्राम प्रधान हीना बानो
उनके ससुर सईद फुरकान, बहन नूर फातिमा, नौकर राजू, व पुत्री फिजा फातिमा,
पुत्र कामरान और पुत्री कायनात के साथ में सभी लोगों ने खाना खाया। खाना
खाने के बाद बाबा ने जो खुद घर के अन्दर ही खीर पकायी थी। उसने बारी बारी
से घर के सभी सदस्यों को कटोरी में खीर दी और कहा कि इस प्रसाद को खाने
के बाद तुम लोगों को न किसी भूत का डर लगेगा न ही कोई आत्मा किसी को
परेशान करेगी। घर के सभी सदस्यों ने खीर खायी और थोड़ी देर बाद ही घर के
सभी सदस्य बेहोश हो गये। उसके बाद बड़े आराम से ढोंगी मौलवी ने घर के
कमरों में रखे आलमारी, बक्शों आदि का ताला तोड़कर करीब दस लाख रुपये के
जेवरात लाखों रुपये की नकीद व अन्य कीमती सामान बटोरकर रात को ही
रफूचक्कर हो गया। सुबह करीब 8 बजे जब स्थानीय दूधवाला दूध लेकर गुफरान के
घर पहुंचा तो उसने आवाज लगायी लेनिक अंदर से कोई जवाब नही मिला। उसके बाद
दूध वाले ने आस पड़ोस के रहने वाले लोगों से इस बारे में बताया जब
पड़ोसियों ने अन्दर झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गये। घर के सभी सदस्य
बेहोश पड़े हुए थे। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान ग्राम प्रधान का पति मो.
गुफरान घर पर मौजूद नही था। पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना सबसे पहले मो.
गुफरान को दी और बाद में कोतवाली नगर पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना
की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली प्रभारी बीपी यादव, अपर पुलिस अधीक्षक
ज्ञानंजय सिंह, क्षेत्राधिकारी आदि दल बल के साथ पहुंचे गये सबसे पहले इन
अधिकारियों ने बेहोश पड़े घर के सभी सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती
कराया और बाद में पूछतांछ की। जब अधिकारियों ने घर के अन्दर जाकर
निरीक्षण किया तो आलमारी और बक्सो के ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान
बिखरा पड़ा था। घटना के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह का कहना
था कि अभी सभी लोग बेहोश पड़े हुए हैं। होश आने के बाद ही इन लोगों से
घटना के बारे में जानकारी ली जायेगी। उन्होने बताया कि जहरीली खीर को
जांच के लिये भेजा गया है कि इसमे कौन सा जहर मिलाया गया था। जबकि
गृहस्वामी गुफरान का कहना था कि मैं तो लुट गया बरबाद हो गया। मेरा घर का
सारा सामान ढोंगी मौलवी उठा ले गया है। समाचार भेजे जाने तक पुलिस ने
घटना का मुकदमा नही दर्ज किया था। पुलिस का कहना था कि जब शिकायती पत्र
मिलेगा तब जांच पड़ताल शुरु की जायेगी।

Related

UP 3864509966104121778

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item