विरोध के चलते नहीं हो सका सत्यापन, मौके से भागा कोटेदार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_22.html
जौनपुर। जनपद के विकास खण्ड जलालपुर के छतरीपुर गांव में मंगलवार के दिन पात्र गृहस्थी सूची की जांच में भारी अनियमिमता का आरोप लगाते हुये गांव वालों ने बवाल काट दिया। लोगों ने कोटेदार के खिलाफ राशन न देने का आरोप लगाते हुये जमकर नारेबाजी किया। बताया गया कि उक्त गांव में ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश यादव द्वारा पात्र गृहस्थ सूची के सत्यापन हेतु गांवसभा की एक खुली बैठक का आयोजन हुआ। जांच अधिकारी दयाशंकर पटेल ने सूची को पढ़कर ज्यों ही सुनाया, गांव वाले सूची में भारी अनियमितता देखकर भड़क गये। बहुत से लोगों का नाम सूची मंे गायब था तथा जिनका नाम सूची में था, उसे कोटेदार द्वारा विगत कई माह से राशन नहीं दिया गया था। इसी बात से गांव वाले नाराज होकर कोटेदार के विरुद्ध नारे लगाते हुये जमकर बवाल काटे। बिगड़ती स्थिति का नजाकत देख कोटेदार मौके से फरार हो गया। इस संदर्भ में पूछे जाने पर जांच अधिकारी ने बताया कि सूची में भारी अनियमिमता तथा कोटेदार द्वारा पात्रता सूची में नाम वालों को विगत कई माह से राशन न देने की सूचना अधिकारियों को दी जायेगी। तब जाकर किसी तरह से मामला शान्त हुआ। ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते सूची का सत्यापन नहीं हो पाया।

