छप्पर में सोये वृद्ध की गोली मारकर हत्या, कारण अज्ञात
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_589.html
जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र में बीती रात घर के पास छप्पर में सो रहे वृद्ध की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी मुरली यादव 63 वर्ष अपने घर के पास स्थित छप्पर में सोये थे कि एक मोटरसाइकिल पर 3 अज्ञात बदमाश आये और 2 गोली दिये। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। इधर गोली की आवाज सुनकर घर वाले उठकर मौके पर आये और मौका देखकर अवाक रह गये। फिलहाल पुलिस को सूचना दिये जिस पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे मंे लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना का कारण नहीं ज्ञात हो सका। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में लग गयी है। गांव की स्थिति को देखते हुये सुजानगंज, सिकरारा, मछलीशहर, महराजगंज सहित अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गयी। इसके साथ ही अपर आरक्षी अधीक्षक ग्रामीण अरूण श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर व शाहगंज भी पहुंच गये। मृतक की पत्नी प्रेमा देवी की तहरीर पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि मृतक सेवानिवृत्त रोडवेज चालक था तथा उसका दो बड़े पुत्र लक्ष्मी और सूबेदार बाहर रहकर नौकरी करते हैं तथा छोटा पुत्र एक मामले में जिला कारागार में बंद है। पुलिस सूत्रों के अनुसार समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

