बीजेपी नेता अल्लन सैय्यद ने सर्जिकल स्ट्राइक का किया स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_226.html

जौनपुर । भारतीय सेना द्वारा एलओसी पार करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक के तहत आतंकी ठिकानों पर हमले करने की कार्रवाई का वरिष्ठ भाजपा नेता अल्लन सैय्यद ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी द्वारा पाकिस्तान को चारों तरफ से घेरा जा रहा है जो सराहनीय कदम है । दुनिया के बड़े देशों को विश्वास में लेकर पाकिस्तान को अलग थलग किया है। पहली बार देश की सेना ने एलओसी पार करके पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव दिया जा रहा है। भाजपा द्वारा जो बातें विपक्ष में रहते हुए कही जाती थीं उन्हें सत्ता में आने के बाद करके दिखाया है । भारतीय सेना पूरी तरह से मजबूत है और किसी भी विरोधी को खत्म करने में सक्षम हैं। श्री अल्लन सैय्यद ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा आंतकियों के ठिकानों पर हमला करना समय की मांग थी। देश के स्वाभिमान को चुनौती देने वालों को ऐसे ही सबक सिखाया जाना चाहिए। इतिहास गवाह है कि जब भी किसी ने देश को चुनौती दी है तो भारतीय सेना ने देश का कवच बनकर ऐसी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। श्री अल्लन ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत थी। भारतीय सेना ने हमेशा की तरह अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए हैं। सभी को भारतीय होने पर गर्व है। पूरा देश भारतीय सेना के साथ है। सवा सौ करोड़ देशवासियों की दुआएं सेना के साथ हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत तय है। इंसानियत के दुश्मनों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।