aajtaktimes

बोल बम के जयघोषों के साथ कांवरियों ने किया डलमऊ कूच

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। हर-हर महादेव व बोल बम का जयकारों के बीच आज सैकड़ों कांवरियों
ने अगड़बम कांवरिया संघ की अगुवाई में गंगाजल लाने के लिए डलमऊ के लिए कूच
कर दिया। इस दौरान भगवा रंग की पोशाकों में रंग-बिरंगी कांवरों को कांधे
पर धरे कांवरियों का शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
कांवरिये 15 को श्री औसानेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। हैदरगढ़ नगर से
कई दशक से डलमऊ गंगा जी को जाने वाले भगवान भोलेनाथ के भक्तों का जत्था
आज बड़ी धूमधाम से रवाना हुआ। कांवरियों का यह जत्था बहुप्रसिद्ध नगर
स्थित रामेश्वरम शिवाला से कतारबद्ध होकर निकला। भगवा रंग में रंगे व
विभिन्न प्रकार से अपनी कांवरो को सजाये तथा उसे कांधे पर रखे कांवरियों
का उत्साह देखते हुए बन रहा था। हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष लगाते
कांवरिये सभी का ध्यान अपनी ओर बरबस ही आकृष्ट कर रहे थे। रास्ते में
मुख्य बाजार व चौराहे से नहर तिपुला तक कांवरियों का लोग स्वागत करते
रहे। इस पूरे जत्थे की देख-रेख संयोजक राजू भैया व अध्यक्ष रामराज
तिवारी, गुड्डू गुप्ता, घनश्याम वैश्य, दुर्गेश वैश्य, डब्बू अवस्थी,
राजकुमार पाण्डेय जैसे तमाम कांवरिये पूरी जिम्मेदारी के साथ करते नजर
आये। कांवरिया संघ ने बताया कि डलमऊ में रात्रि विश्राम करने के बाद 12
की सुबह से कांवरिये अपनी कांवर की पूजा करेंगे और फिर गंगाजल भरकर कांवर
कांधे पर उठाकर बाबा औसानेश्वर धाम के लिए कूच कर जायेंगे। अगड़बम
कांवरिया संघ का दूसरा विश्राम मुक्तेश्वर महादेव मंदिर राजघाट रायबरेली
में होगा। इसके बाद सगरा चौराहा और फिर 14 को सभी कांवरिये देर शाम तक
औसानेश्वर धाम पहुंच जायेंगे। इससे पहले इसी दिन बाबा प्रेमदास जी की
कुटि पर संतो का आर्शीवाद भी लंेगे। जबकि 14 को देर रात तक औसानेश्वर शिव
मन्दिर पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी होगा। इसके दूसरे दिन 15 को अनंत
चौदस के दिन श्रद्धा के साथ कांवरिये बाबा जी का जलाभिषेक करेंगे। फिलहाल
आज कांवरियों के निकले जत्थे के चलते लखनऊ सुल्तानपुर सड़क मार्ग का
आवागमन अस्त-व्यस्त हो गया। भोलेनाथ की भक्ती में रचे-बसे भजनों पर
कांवरिये सब कुछ भूलकर नृत्य कर रहे थे। कई कांवरियों ने पैरो में घुंघरू
बांध रखे थे तो कई मोर पंख लगाकर कुछ अलग ही छठा बिखेर रहे थे। कांवर
लेकर जाने वालों में प्रमुख रूप से देवानंद तिवारी, नन्हे तिवारी, सतगुर
प्रसाद, रामसरन, सरवन वैश्य, राधेश्याम वैश्य, डब्बू अवस्थी, रज्जन
पाण्डेय, मनीष यज्ञसैनी, अंकित कुमार, बैजनाथ मौर्या, पवन साहू,
राजेन्द्र साहू, राहुल, कल्लू महाराज, शुभम वैश्य, शिववरदान रावत, रमेश
कुमार, गुड्डू, पुत्तन तिवारी, यतीश कुमार, अमरीश कुमार, लंकेश सहित कई
लोग शामिल थे। जबकि दूसरी तरफ श्री विजयी हनुमान मन्दिर से किशोर
कांवरिया संघ के कांवरियों का दूसरा जत्था भी डलमऊ के लिए रवाना हुआ।
जिसमें दुर्गेश वैश्य, जयनारायन, राजू शिल्पकार, पवन कुमार, संजय, ऋषि
कुमार, भगवान, अंकित कुमार सहित तमाम कांवरिया उपस्थित थे। कांवरियों की
शोभा यात्रा के दौरान कोतवाली पुलिस प्रशासन चौकस नजर आया।
जमकर हुआ स्वागत
रामेश्वरम शिवाला व विजयी हनुमान मंदिर से निकले कांवरियों का रास्ते भर
जमकर स्वागत हुआ। इस दौरान पूर्व मंत्री बैजनाथ रावत, भाजपा नेत्री
श्रीमती रानी कनौजिया, भाजपा नेता रामसागर रावत, भाजपा नेता शशांक
कुशमेश, व्यापारी नेता शिवकुमार चतुर्वेदी, शिवाकांत दीक्षित, बसपा नेता
जावेद खां, कांग्रेस नेता सरवर सिद्दीकी, सभासद राकेश पाठक, अधिवक्ता
शेखर मिश्रा, यतीश तिवारी, अंकित शुक्ला, जितेन्द्र चौरसिया, महेश
अग्रवाल, भाजपा नेता ननकऊ साहू, सभासद आलोक तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष
अखिलेश सिंह, पंकज मिश्रा, नितिन मौर्या, एसपी सिंह, बच्चाराम आदि ने
कांवरियांे पर जहां फूल बरसाये। वहीं मालाओं से मालामाल कर दिया। जबकि इस
दौरान बोल बम का नारा है भोले तेरा सहारा है, औसानेश्वर बाबा की जय, गंगा
मइया की जय व हर-हर महादेव के जयघोषों से नगर भक्तिमय वातावरण में डूब
गया। जाहिर था कि कांवरियों के स्वागत में हैदरगढ़ की गंगा जमुनी संस्कृति
एक बार फिर नजर आई।

Related

UP 7462008563837514445

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item