aajtaktimes

कार का टायर फटा, गड्ढे में गिरी, एक युवक की मौत, पांच घायल

अजमी रिज़वी
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। बीती देर रात बस्ती से लखनऊ जा रही कार हाइवे पर
असन्तुलित होकर गहरे खड्ढ़े में पलट गयी। जिससे कार पर सवार एक युवक की
मौके पर ही मौत हो गई तथा पांच लोग घायल हो गये। घायलो को सीएचसी बनीकोडर
भेजवाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक
कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के तालामोड के पास शनिवार की रात करीब 12
बजे बस्ती से लखनऊ जा रही कार संख्या यूपी 51 जे 9192 का टायर फटने से
असन्तुलित होकर पलट गई। जिससे कार पर सवार डब्लू उर्फ शैलेन्द्र पुत्र
नन्दलाल निवासी डेमार जोर आल्टरगंज बस्ती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो
गयी। वहीं राम आशीष पुत्र हृदय निवासी मुस्तफाबाद थाना कलवारी बस्ती,
विनोद कुमार पुत्र लालमणी निवासी थाना कलवारी बस्ती, मुख्तार पुत्र
सिराजुद्दीन निवासी रानीपुर थाना कलवारी बस्ती, गुड्डू पुत्र रघनाथ
निवासी अमौना थाना कलवारी बस्ती, मायाराम निवासी पडरी थाना कलवारी बस्ती
घायल हो गये मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को सीएचसी बनीकोडर भेजा गया।

Related

UP 8155323641027362463

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item