जीजा ने साली के साथ किया दुष्कर्म, वायरल किया वीडियो
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_728.html
आगरा। ताजनगरी में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक जीजा ने अपनी ही साली के साथ दुराचार कर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साईट पर वायरल कर दी है। जानकारी के अनुसार जीजा ने साली का ये वीडियो 2014 में बनाया था जिसके बाद से वो ब्लैकमेल कर रहा था।अब उसने आगरा के एक होटल में साली को मिलने को बुलाया, लेकिन साली ने मना किया तो उनसे पोर्न साईट पर ये वीडियो अपलोड कर दिया। सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्रा के जीजा को हिरासत में ले लिया गया है। छात्रा सिपाही की बेटी है। सिपाही की बड़ी बेटी की शादी गाजियाबाद में हुई थी। 2014 में जीजा ने अपनी बहन की शादी में साली को भी बुलाया। शादी में साली को नशीला ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुराचार किया और उसका वीडियो बना डाला।

