न्यूड सीन पर राधिका आप्टे का बोल्ड जवाब, क्यों करूं अपने शरीर को लेकर शर्म
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_243.html
लीना यादव के निर्देशन में बनी इस फिल्म राधिका आप्टे ने कई बोल्ड सीन किए हैं और उनका कहना है कि उन्हें फिल्मों में बोल्ड सीन करने से कोई परहेज नहीं है। राधिका ने कहा, 'मुझे बोल्ड सीन करने में कोई परेशानी नहीं है। मैं वर्ल्ड सिनेमा देखते हुए बड़ी हुई हूं, इसलिए मुझे इन सबको लेकर कोई झिझक नहीं है। मैंंने भारत और विदेशों में स्टेज पर लोगों को बोल्ड सीन करते हुए देखा है।' राधिका ने यह भी कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि मुझे अपने शरीर को लेकर शर्म क्यों करनी चाहिए। यह ही एक ऐसा माध्यम है जिसे मैं एक कलाकार के रुप में उपयोग कर सकती हूं।'
वहीं न्यूड सीन लीक होने पर राधिका का कहना है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, 'मैं अपना काम करती हूं और फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करती हूं।' आपको बता दें कि फिल्म 'पार्च्ड' में राधिका आप्टे के साथ तनिष्ठा चटर्जी, सुरवीन चावला और आदिल हुसैन लीड रोल में हैं और अजय देवगन द्वारा प्रोड्यूस यह फिल्म 23 सितंबर को रिलीज होगी। यह पूरी फिल्म तीन महिलाओं की कहानी है। ये महिलाएं गुजरात के एक रिमोट गांव में रहती हैं। ये महिलाएं सदियों पुरानी परम्पराएं तोड़ देती हैं, जो कि उन्हें गुलामी में जिंदगी जीने को मजबूर करती हैं।
इंटरनेट पर लीक हुए एक सीन में राधिका आप्टे अपने को-एक्टर आदिल हुसैन के साथ नजर आ रही थीं। इसमें वो न्यूड होती हैं और आदिल हुसैन के साथ लिपलॉक करती दिखती हैं। वहीं एक सीन में वो अपनी दूसरी को-स्टार तनिष्ठा चटर्जी के साथ नजर आ रही थीं। इस सीन में तनिष्ठा, राधिका के कपड़े उतारते हुए दिखती हैं।


