मन्नू अंसारी ने किया बाढ़ग्रस्त इलाको का तूफानी दौरा,क्षत्रिग्रस्त पुलियों के निर्माण का दिया आश्वासन
गाजीपुर। गंगा में आई बाढ़ से मुहम्मदाबाद और भांवरकोल ब्लाक की अधिकांश सड़कें और पुलिया क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिसके चलते अधिकांश गांवों का आवागमन लगभग ठप हो गया है। फलस्वरुप ग्रामीणों को काफी परेशानियां से गुजरना पड़ रहा है। इस संदर्भ में मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि शोएब उर्फ मन्नू अंसारी ने बताया कि बाढ़ से हमारे विधानसभा के तीन ब्लाकों भावरकोल, रेवतीपुर, मुहम्मदाबाद के सैकड़ों गांव काफी प्रभावित हुए है। इन क्षेत्रों की सड़कें और पुलिया भी काफी क्षतिग्रस्त हुई है। मुहम्मदाबाद में एनएच 31 से अहिरौली से तमलपुरा, एनएच 31 मठियां, जियनदासपुर से होते हुए सेमरा, सुरतापुर से जयनगर होते हुए लालूपुर, सुरतापुर से चंदनी, मुर्कीखुर्द होते हुए मुर्की कला, अहिरौली से कौशिकपुर, गड़ेरियां का पुरा होते हुए तहसील मुख्यालय, बैजलपुर रोड से बैजलपुर गांव, पीडब्ल्यूडी सलेमपुर से बालापुर, बालापुर से सिलाईच, बालापुर से मुर्कीबुजूर्ग, महरुपुर से चंदनी, मुर्कीअगाध से माढूंपुर, चकफरीद में अलख चौधरी के घर से शिवमंदिर तक खडंजा पूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त हो गया है। भांवरकोल ब्लाक में कनुआन व मुसरदेवा में पुलिया का निर्माण कराना बहुत जरुरी है। भांवरकोल ब्लाक से अवथहीं, मलिकपुरा से जोगा, बाठा से सकडेहरी, रेवसड़ा से अवथहीं, रेड़माड़ से मलिकपुरा, खैराबारी से बसनियां, मलिकपुरा से कुंडेसर पावर हाउस, भुसहुला से चरखा होते हुए पीएमजीएसवाई, खरडीहा डिग्री कालेज से खैराबारी मोड़ तथा मसौनी से पीएमजीएसवाई तक का मार्ग पूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त हो चुका है। उन्होने बताया कि बाढ़ कम होने के बाद क्षेत्र में जो समस्याएं उत्पन्न हुई हैं उसे दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। पशुओं का चारा, पीने का पानी, दवाईयां, पशुओं के टीके आदि का बंदोबस्त किया जा रहा है। वह सरकारी कर्मचारियों के बाढ़ राहत कार्यो से काफी असंतुष्ट दिखे। सरकारी बाढ़ राहत कार्यक्रम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारी काफी लापरवाही व उदासीनता बरत रहे है। जिससे बाढ़ प्रभावित ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को कठिनाईयां हो रही है। उन्होने कहा कि सभी समस्याओं से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव को अवगत करा दिया गया है। आशा है कि शीघ्र ही इन समस्याओं को दूर कर दिया जायेगा।
