aajtaktimes

बाप ने मासूम के साथ कई दिनों तक किया रेप, बेटी कोमा में

उत्तर प्रदेश के आजमगढ जिले में बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है. यहां एक बाप ने अपनी ही बेटी के साथ मुंह काला किया. लगातार दुष्कर्म की वजह से यह बेटी कुपोषण की शिकार हो गई और अब वह कोमा में है.मामले का खुलासा पीड़ित के मां ने किया. बेटी इस समय जिला अस्पताल में जिन्दगी और मौत से जूझ रही है।आजमगढ के जिला अस्पताल में भर्ती 12 वर्षीय किशोरी की कहानी शर्मसार कर देने वाली है. कलयुगी बाप अपनी ही बेटी के साथ कई दिनों से बालात्कार करता रहा. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब गुरुवार को पीड़िता की मां जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंची.घटना आजमगढ जिले के निमाजाबाद थाना क्षेत्र की है. मां ने जो कहानी बतायी उसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गये ।

Related

UP 2245630756147326062

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item