aajtaktimes

डेंगू के इलाज में लापरवाही तो नपेंगे सीएमओ

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने आज दो डाक्टरों काे निलम्बित करते हुये चेतावनी दी है कि डेंगू के इलाज में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जायेगी। मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने बताया कि अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करने वाले इलाहाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात डाॅ0 महेन्द्र सिंह तथा मेरठ के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की डाॅ0 मीनू रानी गुप्ता को लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में निलम्बित करने तथा इलाहाबाद में तैनात डाॅ0 नीति श्रीवास्तव को लम्बे समय से चिकित्सा अवकाश पर रहने के कारण मेडिकल बोर्ड से जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।
मुख्य सचिव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों(सीएमओ), जिला अस्पतालों एवं मेडिकल कालेजों में तैनात मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को कड़े निर्देश दिये हैं कि डेंगू से प्रभावित रोगी का इलाज में लापरवाही होने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगीे।

Related

UP 4234430429516792634

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item