कौशाम्बी में कांग्रेस की रथयात्रा का हुआ भव्य स्वागत
अशोक केसरवानी
कौशाम्बी।कांग्रेस पार्टी द्वारा 27 साल यू पी बेहाल कार्यक्रम के तहत कांग्रेस की रथ यात्रा बुधवार कौशाम्बी पहुची।कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पूर्व कैबिनेट मंत्री केंद्र सरकार श्री प्रकाश जायसवाल पूर्व मंत्री संजय सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता जोशी बी एस पी से कांग्रेस में शामिल पूर्व कबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता इस रथ यात्रा में शामिल रहे।कांग्रेस की इस रथ यात्रा का कौशाम्बी के कई जगहों पर भव्य स्वागत किया गया।यात्रा के भरवारी कसबे में पहुचने पर कसबे के एक गेस्ट हाउस में कांग्रेसी नेताओ ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस के संयोजक रमेश अग्रहरि एवं जिला अध्यक्ष तलत अज़ीम ने शीला दीक्षित को चांदी का मुकुट एवं माला पहनाकर स्वागत किया।स्वागत कार्यक्रम के बाद कई नेताओ ने मंच के माध्यम से बी एस पी और सपा पर जमकर भड़ास निकाली। भाजपा के खोखले वायदे पर कहा की भाजपा अभी तक काला धन वापस नहीं ला पाई।शीला दीक्षित ने कहा की उत्तर प्रदेश पिछले 27 सालो से बेहाल है। कांग्रेस के समय में प्रदेश का विकास हुआ उसके बाद अन्य पार्टियों की सरकार ने प्रदेश का विकास ना कर केवल अपना विकास किया है। शीला दीक्षित ने कार्यकर्ताओं से आने वाले 2017 के चुनाव में कांग्रेस को जिताने की अपील की है।मीडिया द्वारा पूछे जाने पर की वित्त विहीन शिक्षको को हाई स्कूल के शिक्षको को मात्र 890 रुपये एवं इंटर के शिक्षको को 990 रुपये दिए जाने का प्रदेश सरकार ने आदेश पारित किया है जबकि मनरेगा के मजदूर को 250 रूपये मिलता है। इस बात पर उन्होंने कहा की प्रदेश में सरकार पेंशन तो दे नहीं पा रही है शिक्षको को मानदेय देने की बात ही नहीं है। जब मिलेगी तब देखा जाएगा।
